कोई कौम अपनी जबान के बगैर अच्छी तालीम नहीं हासिल कर सकती। - सैयद अमीर अली 'मीर'।

तू भी है राणा का वंशज

कब तक बोझ सम्भाला जाये
युद्ध कहाँ तक टाला जाये ।
दोनों ओर लिखा हो भारत
सिक्का वही उछाला जाये ।
इस बिगडैल पड़ोसी को तो
फिर शीशे मे ढाला जाये ।

तू भी है राणा का वंशज
फेंक जहाँ तक भाला जाये ।
तेरे मेरे दिल पर ताला
राम करें ये ताला जाये ।
'वाहिद' के घर दीप जले तो
मंदिर तलक उजाला जाये ।

- वाहिद अली 'वाहिद'

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।