वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। - गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'।

मैं तुम्हारी बांसुरी में....

मैं तुम्हारी बांसुरी में स्वर भरूँगा । 
एक स्वर ऐसा भरूँ कि  तुम जगत को भूल जाओ;
एक स्वर ऐसा भरूँ कि चंद्रको तुम  चूम आओ,
स्वर -सुधा तुममें बहाकर,  ताप सब पल में हरूँगा ।
स्वर भरूँगा।। 

तार कुछ ऐसे मिले कि स्वर्ग तुम भू पर उतारो,
मरण  को देखकर चुनौती स्नेह से जीवन सँवारो;
जागरण की ज्योति से मैं तब तुम्हें ज्योतित करूंगा।
स्वर भरूँगा।। 

दूर, - उस ध्रुवतारिका में लक्ष्य तुम अपना निहारो;
प्रेम-गंगा में नहा कर,  मुक्ति का घूँघट उघारो,
मुग्ध बासंती पवन बन  सुरभि-घन तुम पर मरूंगा। 
स्वर भरूँगा।। 

ज्वार कुछ ऐसा उठे जो दो तत्वों को एक कर दे;
प्यार की अठखेलियां से, मृत्यु का अभिषेक कर दे;
मिलन का मधु-पर्व होगा, और मैं तुमको  वरुंगा।  
स्वर भरूँगा।। 

मैं तुम्हारी बांसुरी में स्वर भरूँगा । 

- नर्मदा प्रसाद खरे 

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।