देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
लंच! प्रपंच!!
आगंतुक ने चिढ़कर
बड़े बाबू से कहा -
"अजीब प्रपंच है!
मैं जब भी आता हूं,
क्लर्क कहता है--
श्रीमान, अभी ‘लंच' है।
समझ नहीं पाता हूं
मेरे आने का समय
गलत या सही है।
क्या आपके यहां
लंच का कोई
निश्चित समय नहीं है?"
उत्तर मिला--" श्रीमान,
जब भी कोई आगंतुक
‘लंच' का प्रस्ताव लाता है।
हमारे ऑफिस में
तुरंत उसी समय
‘लंच' का समय हो जाता है!"
-मधुप पांडेय
[मीठी मिर्चियाँ]
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)