देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

क्या नहीं देखा | कविता

पीले फूलों की झाड़ी में
टँगी काठ की मछली
मंडराती मूंदे अपनी आँखें
देखती सपना
आकाश में उड़ते कपासी बादलों में
उमड़ती हैं लहरों की स्मृतियाँ

क्या नहीं देखा मैंने
जिसे सोचा कभी किसी ने
पीले फूलों को देख,
क्या उसने मुझे भी देखा
उन टहनियों के बीच
पीले फूलों की झाड़ी में

- मोहन राणा

#

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।