हिंदी उन सभी गुणों से अलंकृत है जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषाओं की अगली श्रेणी में सभासीन हो सकती है। - मैथिलीशरण गुप्त।

काम बनता हुआ भी बिगड़े सब | ग़ज़ल

काम बनता हुआ भी बिगड़े सब
अक़्ल पर पड़ गए हों पत्थर जब

आदमी हो तो वो नज़र आओ
बात करने का पहले सीखो ढब

जबसे मज़हब का राग पनपा है
काम की सब गईं हैं बातें दब

वो सुनेगा सभी की फ़रियादें
गर दुआओं से हों शनासा लब

क्या ये है बोलने की आज़ादी
बोल दो जो जिसे रहा हो फब

आपदाएँ रहीं हैं पूछ सुनो
आप सुधरोगे ये बताओ कब

हो गई गुमशुदा हया सारी
उफ़ ये टिक टॉक जो चला है अब

-अंकुर शुक्ल 'अनंत'

मोबाइल : 7398929202
ई-मेल : shuklaankur12350@gmail.com

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।