देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

माँ पर कुछ हाइकु

1)

फिर से लौटा
अम्मा का बचपन
बच्चों के संग

2)

चारों को पाला
चार से अकेली माँ
पलती क्यो ना


3)

लगाए अम्मा
मन के घावों पर
आँसू का लेप


4)

कुछ ना कहे
बुराई माँ बच्चों की
कर ना सके


5)

देती रहेगी
बन नभ का तारा
अम्मा आशीष

#

- राजीव गोयल
ई-मेल: rajiv.goel55@gmail.com

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।