भाषा और राष्ट्र में बड़ा घनिष्ट संबंध है। - (राजा) राधिकारमण प्रसाद सिंह।

दस हाइकु

1.
नेक इरादे
चुनौतियां अपार
हार न माने

2.
कैसा ये फर्ज़
देकर मृत्युभोज
चुकाता कर्ज़

3.

टूटती नहीं
वहम की दीवार
मैले मन की

4.
होनी चाहिए
सहयोग की भावना
हर दिल में

5.
टूट जाते हैं
गलतफहमी में
गहरे रिश्ते

6.
हारी जिंदगी
बिगड़े माहौल में
दरिंदगी से

7.
बने आफत
बढ़ती जनसंख्या
बड़ी बीमारी

8.
ऊँचा होता है
कामयाबी का पुल
मेहनत से

9.
कौन छोड़ता
साथ भ्र्ष्टाचार का
जेब भरके

10.
आते सपने
जागृत अवस्था मे
होते हैं सच्चे

- अशोक कुमार ढोरिया
neelam11052014@gmail.com

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।