कोई कौम अपनी जबान के बगैर अच्छी तालीम नहीं हासिल कर सकती। - सैयद अमीर अली 'मीर'।

ऑकलैंड में भारत का स्वतंत्रता दिवस समारोह

ऑकलैंड में भारत का स्वतंत्रता दिवस समारोह

15 अगस्त 2025 (ऑकलैंड): भारत के कौंसलावास ने ऑकलैंड में भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया।  ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर कांसुलेट जनरल डॉ मदन सेठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

ऑकलैंड में कांसुलेट जनरल का कार्यालय खुलने के बाद यह स्वतंत्रता दिवस समारोह का पहला अवसर है। इससे पहले ऑकलैंड में मानद कांसुलेट कार्यालय था। भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 27 दिसंबर 2023 को ऑकलैंड में भारत का महावाणिज्य दूतावास खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद ऑकलैंड में आधिकारिक कौंसलावास का कार्यालय गुरुवार, 5 सितंबर 2024 से सुचारु हुआ था।

समारोह में विभिन्न भारतीय संघों के प्रतिनिधि और कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस आयोजन ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय की आपसी एकता और देशभक्ति की भावना को दर्शाया।


प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।