अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

ऐसा नहीं कि...

ऐसा नहीं कि कोई सवालात नहीं हैं
मुंह खोलने के बस बचे हालत नहीं हैं

रंजिश कोई उससे मेरी तकरार नहीं है
बस उसके-मेरे एक ख़यालात नहीं हैं

कहने को वे कहते हैं कोई बात नहीं है
दोनों के बीच पहले-से जज़्बात नहीं हैं

जब रास्ते बदले तो बहुत कुछ बदल गया
दिल में दीवारें उठती यूं बेबात नहीं हैं

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।