विदेशी भाषा का किसी स्वतंत्र राष्ट्र के राजकाज और शिक्षा की भाषा होना सांस्कृतिक दासता है। - वाल्टर चेनिंग

आदमी से अच्छा हूँ ....!

भेड़िए के चंगुल में फंसे
मेमने  ने कहा--
'मुझ मासूम को खाने वाले
हिम्मत है तो
आदमी को खा!'

भेड़िया बोला--
'अबे! तूने मुझे
उल्लू का पट्ठा
समझ रखा है क्या?

मैं जैसा हूँ, ठीक हूँ
ज्यादा क्रूर
नहीं बनना चाहूँगा

मैं आदमी को खाऊँगा
तो आदमी ना बन जाऊँगा?

बेटा! तू अभी बच्चा है,
अक़्ल का कच्चा है!

अरे! भेड़िया ही तो
आजकल
आदमी से अच्छा है....!'

-हलीम 'आईना' 
[ हँसो भी....हँसाओ भी.... सुबोध पब्लिशिंग  हाउस, कोटा ]

 

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।