वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। - गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'।

अभिशाप का वरदान

उसको ही वरदान मिला है
रूप नहीं जिसने पाया है
कौवों को आकाश मिला है
तोतों ने पिंजड़ा पाया है।

फूलों की क्यारी के ऊपर
भँवरा नित निर्द्वन्द्व उड़ा है
तितली ने जब पर फैलाए
लोगों ने उसको पकड़ा है।

गली-गली मे स्वान घूमते
उनकी खाल न छूता कोई,
मृग वन में मारा जाता है
चमड़ी का व्यापार बड़ा है।

अभिशापों का कोहरा जब जब
पथ पर बनता गया घना है,
क्षमता दिखलाने का तब-तब
वह परोक्ष वरदान बना है।

 

- कैलाश कल्पित

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।