डॉ अनिला सिंह चारक
पूर्व प्राचार्या: एईईएस (AEES), परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (डीएई), भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई एवं जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV)
संपर्क: 7006156348 | ईमेल: charakanila1960@gmail.com
प्रकाशित पुस्तकें
जो घर फूंके आपनो (व्यंग्य), नंगे पांव ज़िंदगी (कविता संग्रह), श्रोताओं का अकाल (व्यंग्य), वक्त की उंगलियों के निशान (कविता संग्रह), मास्क के पीछे क्या है (व्यंग्य), रिश्तों के भीगे अख़बार (ग़ज़ल संग्रह), Bare Foot in the Sand of Life (अंग्रेज़ी अनुवाद - पुरस्कृत), एवं एक नवीन कविता संग्रह (प्रकाशनाधीन)।
संपादित एवं प्रकाशित बाल साहित्य
प्रतिबिंब, संवेदना, ऊर्जा, कलमकारी, अनुभूति, अभिव्यक्ति, अंकुर, Creations, Explorations.
प्रमुख सम्मान एवं पुरस्कार
राज्य स्तरीय सम्मान: “नंगे पांव ज़िंदगी” के लिए वर्ष 2008 का सर्वश्रेष्ठ पुस्तक पुरस्कार (तत्कालीन उपराज्यपाल एन. एन. वोहरा द्वारा); “रिश्तों के भीगे अख़बार” का विमोचन माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा।
साहित्यिक रत्न: भारतेन्दु हरिश्चंद्र सम्मान (कोटा), साहित्य कला रत्न (भोपाल), अटल हिंदी रत्न, साहित्य गौरव सम्मान (राज्य कर्मचारी हिंदी संस्थान)।
अंतरराष्ट्रीय सम्मान: अमृता प्रीतम सम्मान (नेपाल), भाषा सहोदरी सम्मान (मॉरीशस व इंडो), हरिशंकर परसाई सम्मान (भूटान), साहित्य विभूषण (इंडोनेशिया एवं वियतनाम)।
प्रतिष्ठित अलंकरण: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा सम्मानित (Hindustan Times कार्यक्रम), होमी भाभा अवार्ड (भारत सरकार), सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान (प्रयागराज), राष्ट्र प्रतिभा सम्मान (दिल्ली), महादेवी वर्मा सम्मान, एवं श्रेष्ठ प्राचार्या सम्मान (ग्लोबल सोसाइटी, दिल्ली)।
साहित्यिक एवं कलात्मक उपलब्धियाँ
लेखन: 131 श्रेष्ठ व्यंग्यकारों में चयन; रचनाएँ साहित्य अमृत व कादंबिनी जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित।
मीडिया: दिल्ली व जम्मू दूरदर्शन एवं प्रसार भारती से अनेक व्यंग्य नाटकों का प्रसारण; समाचार वाचक एवं एंकर के रूप में अनुभव।
रंगमंच व यात्रा: National School of Drama (NSD) कार्यशाला में सहभागिता; नौ देशों की साहित्यिक यात्राएँ (श्रीलंका उच्चायोग द्वारा आमंत्रित)।
दृश्य कला: राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चित्रकला एवं फोटोग्राफी प्रदर्शनी; जम्मू विश्वविद्यालय में एकल प्रदर्शनी।
वृत्तचित्र: जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री — “छूना है आकाश”।
खेल उपलब्धियाँ
क्रिकेट में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सहभागिता।
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच में देश का प्रतिनिधित्व।