आत्माराम भाटी
जन्म – 3 जून 1966, बीकानेर (राजस्थान)
शिक्षा – बी.कॉम., बी.जे.एम.सी.; पत्रकारिता में डिप्लोमा।
साहित्य-लेखन
वर्ष 2000 से साहित्यिक गतिविधियों से सक्रिय जुड़ाव। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं जैसे दैनिक जागरण, नवोदय टाइम्स (दिल्ली), पंजाब केसरी (जालंधर), दैनिक युगपक्ष तथा देश की ख्यातनाम व्यंग्य पत्रिकाओं “व्यंग्य यात्रा” और “अट्टहास” में नियमित लेखन।
वर्ष 2020 में देश के चर्चित व्यंग्यकार लालित्य ललित, राजेश कुमार और हरीश कुमार सिंह द्वारा संपादित व्यंग्य संकलनों “चाटूकार कलवा”, “अब तक 75” तथा “इक्कीसवीं सदी के 131 श्रेष्ठ व्यंग्यकार” में रचनाएँ प्रकाशित।
वर्ष 2021 में “हम 30 हमारे 30” तथा “इक्कीसवीं सदी के 251 अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठ व्यंग्यकार” में व्यंग्य प्रकाशित।
“युवा उत्कर्ष साहित्यिक वार्षिकी 2022” में भी व्यंग्य प्रकाशित।
वर्ष 2022 में निखिल प्रकाशन, आगरा द्वारा प्रकाशित व्यंग्य संकलन “आंकड़ा 63 का” में रचना शामिल।
वर्ष 2023 में ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन, भोपाल द्वारा प्रकाशित संकलन “हमारे समय के धनुर्धारी व्यंग्यकार” में व्यंग्य प्रकाशित।
वर्ष 2025 में अद्विक पब्लिकेशन, दिल्ली द्वारा प्रकाशित व्यंग्य संकलन “व्यंग्य के रंग” में देश-विदेश के व्यंग्यकारों के साथ रचनाएँ प्रकाशित।
राजस्थानी भाषा एवं साहित्यिक अकादमी की पत्रिका “जागती जोत”, साहित्यिक त्रैमासिक पत्रिका “सृजन कुंज”, तथा पत्रिका “ज्ञान योग” और “विकल्प” में व्यंग्य प्रकाशित।
आकाशवाणी बीकानेर से समय-समय पर व्यंग्य वार्ताओं का प्रसारण।
न्यूज़ीलैंड से संचालित विश्व की पहली हिंदी वेब पत्रिका “भारत-दर्शन रोज़ाना” में भी व्यंग्य प्रकाशित।
देश के प्रमुख व्यंग्यकारों के सोशल मीडिया समूह “21वीं सदी के व्यंग्यकार”, “व्यंग्यधारा समूह” और “समकालीन व्यंग्य” में सक्रिय सहभागिता; साथ ही व्यंग्य विनोद तथा व्यंग्य पाठक-लेखक मंच से भी जुड़ाव।
प्रकाशित पुस्तकें
1. परनिंदा सम रस कहूँ नांहि – व्यंग्य संग्रह (2018), सर्जना प्रकाशन।
2. पर्दा ना उठाओ – व्यंग्य संग्रह (2023), इंडिया नेटबुक्स, नोएडा।
पुरस्कार व सम्मान
• शांति गया स्मृति साहित्य, कला एवं खेल संवर्द्धन समिति, भोपाल द्वारा सम्मान — 1 अक्टूबर 2025, दुष्यंत संग्रहालय सभागार, भोपाल
• बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स, दिल्ली द्वारा साहित्य सम्मान — 9 मार्च 2024, होटल क्राउन प्लाजा, मयूर विहार, दिल्ली
• युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, दिल्ली द्वारा पुस्तक “परनिंदा सम रस कहूँ नाहिं” को अखिल भारतीय हरिशंकर परसाई व्यंग्य सम्मान — 27 नवंबर 2022, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी
• साहित्य संगति, जयपुर द्वारा पुस्तक “पर्दा ना उठाओ” को राष्ट्रीय व्यंग्य अलंकरण सम्मान — 7 जनवरी 2024
• प्रेरणा प्रतिष्ठान द्वारा राजरत्न अवार्ड — 29 दिसंबर 2024, सुदर्शना कला दीर्घा
• राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति के हीरक जयंती समारोह में सम्मान — 30 अप्रैल 2023, श्रीडूंगरगढ़ संस्कृति भवन
• राती घाटी इतिहास समिति द्वारा राती घाटी राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान — 30 अप्रैल 2023, धनीनाथ पंच मंदिर
• सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी एवं अस्मत अमीन फाउंडेशन द्वारा सम्मान — 25 जनवरी 2023
• अखिल भारतीय स्वतंत्र लेखक मंच, नई दिल्ली द्वारा सम्मान — 25 नवंबर 2007
• स्व. रमेश आचार्य फाउंडेशन (राजस्थान पत्रिका) द्वारा सम्मान — 27 नवंबर 2007
• भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा सम्मान — 25 नवंबर 2022
• सखा संगम द्वारा सम्मान — 7 जनवरी 2022
• महाराजा करणी सिंह प्रतिभा खोज संस्थान, महाराजा करणी सिंह जयंती समारोह समिति, राव बीकाजी संस्थान तथा नगर निगम बीकानेर द्वारा सम्मान
• लोक जागृति संस्थान द्वारा सम्मान — 16 मार्च 2020
• प्रज्ञालय संस्थान द्वारा सम्मान — 16 दिसंबर 2018
• राष्ट्रीय कवि चौपाल द्वारा सम्मान — 18 नवंबर 2018
संपर्क
पंडित धर्म कांटे के सामने, मस्जिद वाली गली,
सुरभि ब्यूटी पार्लर के पास, गजनेर रोड,
बीकानेर – 334004 (राजस्थान)
मोबाइल – 09413726194, 09413480901
ईमेल – arbhati66@gmail.com
धमकी की धौंस - आत्माराम भाटीका व्यंग्य पढ़ें।