भाषा देश की एकता का प्रधान साधन है। - (आचार्य) चतुरसेन शास्त्री।

महाश्वेता देवी की हालत अब भी गंभीर

कोलकाता, 20 जुलाई  2016: प्रसिद्ध साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी की हालत अब भी गंभीर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल सांय अस्पताल में उन्हें मिलने गयीं थीं।

बेल व्यू क्लीनिक हॉस्पिटल के डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर के बाकी अंगों में सुधार हुआ है लेकिन गुर्दों की हालत में सुधार का कोई संकेत नहीं दिख रहा।

‘‘उनकी हालत अब भी नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर हैं। उनके सांस लेने में सुधार हुआ है।''

90 वर्षीय लेखिका-कार्यकर्ता को देश के विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासियों के कल्याण के लिए जाना जाता है। वह गुर्दे और फेफड़े की बीमारियों और साथ ही खून एवं मूत्र मार्ग में संक्रमण से ग्रस्त हैं।

 

 

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।