एक बार जापानी सैन्य अधिकारियों ने नेताजी से कहा कि जापानी सेना आज़ाद हिन्द सेना से अधिक होशियार है, इसलिए जब भी आज़ाद हिंद सेना के सैनिक अपने सम-कक्ष (समान दरज़े) जापानी अधिकारियों से मिलें तो वे पहले अभिवादन करें।
नेता जी सहसा गरम हो गए। बोले,"इसका मतलब यह हुआ कि आज़ाद हिन्द सेना का दरज़ा जापानी सेना से नीचा है। ऐसा कभी भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। दोनों को एक साथ अभिवादन करना चाहिए।"
नेताजी को गरम देख जापनियों ने तुरंत उनका निर्णय स्वीकार कर लिया।
प्रस्तुति: रोहित कुमार 'हैप्पी'
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)