पदांग (Padang), सिंगापुर, 1943
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सभा है। दूर-दूर तक मैदान में जन-सैलाब दिखाई पड़ता है, लोग ही लोग! नेता जी का भाषण शुरू हो गया और कुछ देर में ज़ोर-ज़ोर से बारिश होने लगी। कुछ लोग छाता लेकर मंच पर नेताजी की ओर भागते हुए आए। पहले आने वाले ने ज्यों ही छाता खोलकर उनके ऊपर करना चाहा, नेता जी ने उन्हें धीरे से धकेलते हुए, मनाही कर कर दी, “क्या तुम सब लोगों पर छाता तान सकते हो?”
छाता लेकर आए युवक ने 'न' के अंदाज में सिर हिलाते हुए, छाता बंद करके अपने स्थान की ओर प्रस्थान किया।
बारिश और तेज़ हो गई थी। नेता जी का भाषण बहुत लंबा था लेकिन वे अविचलित किसी चट्टान की भांति डटे हुए थे और क्या मजाल कि भीड़ में से कोई इंच भर भी हिला हो! ऐसे थे नेता जी और उनके अनुयायी!
-रोहित कुमार 'हैप्पी'
इस शृंखला की अन्य रचनाएँ (Other articles in this series)
- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का आहवान - तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा
- सुभाष चन्द्र बोस का हिंदी प्रेम
- दूरदर्शिता | सुभाष चन्द्र बोस
- पहले अभिवादन कौन करे?
- अधिकार
- जब चंदा पाकर नेता जी रो पड़े | ऐतिहासिक लघुकथा
- सुभाष चन्द्र बोस के अनमोल वचन
- रंगून के 'जुबली हॉल' में सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिया ऐतिहासिक भाषण
- सुभाष चन्द्र बोस - गोपालप्रसाद व्यास की कविता
- नेताजी का तुलादान - गोपालप्रसाद व्यास की कविता
- सुभाषचन्द्र - गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही' की कविता
- नेता जी सुभाषचन्द्र बोस
- वो था सुभाष, वो था सुभाष
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन-परिचय
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)