मैं दुनिया की सब भाषाओं की इज्जत करता हूँ, परन्तु मेरे देश में हिंदी की इज्जत न हो, यह मैं नहीं सह सकता। - विनोबा भावे।

अजातशत्रु

कवि अजातशत्रु का जन्म 15 जुलाई 1971 को झीलों की नगरी 'उदयपुर'  में हुआ। आपके पिता का नाम गोवर्धन सिंह राव और माता का नाम राजकुमारी राव है। आप मंचीय कवि सम्मेलनों का एक जाना-पहचाना नाम हैं। आप हास्य के अतिरिक्त वीर रस व देश को समर्पित काव्यपाठ के लिए भी जाने जाते हैं। आप 1985 से सृजन कर रहे हैं। अजातशत्रु अपने काव्यपाठ में राजस्थान की माटी की गौरवगाथा के लिए भी लोकप्रिय हैं।

आप गीत, नवगीत, ग़ज़ल, बाल कविता विधाओं में सृजन करते हैं।

प्रकाशन : 'चुनावी गोरखधंधा (1999), आधी कटोरी चाँदनी (2000)

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।