आशीष मिश्रा | इंग्लैंड

आशीष मिश्रा हिंदी कविताएँ व कहानियाँ लिखते हैं। आप गत 12 वर्षों से लंदन, इंग्लैंड में रहते हैं और एक सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट  हैं। 

आपका एक काव्य संग्रह 'मेरी कविता मेरे भाव' 2019 में प्रकाशित हो चुका है। उनके काव्य लेखन को 2017, 2018 में भारतीय उच्चायोग, लंदन द्वारा सम्मानित किया गया है। आशीष मिश्रा मंच और ऑनलाइन गोष्ठियों में इंग्लैंड के युवा कवि के रूप में काफी सराहे जा रहे हैं। 

विश्व हिंदी साहित्य परिषद द्वारा 'हिंदी प्रज्ञा' सम्मान, साहित्य सेतु परिषद द्वारा 'साहित्य श्री', 'काव्य वैभव' सम्मान।