अनिल जोशी | Anil Joshi
अनिल कुमार शर्मा ‘जोशी' (साहित्यिक नाम : अनिल जोशी) को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष हैं।
अनिल कुमार शर्मा गृह मंत्रालय एवं तदुपरांत विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के उच्चाधिकारी के रूप में विश्व के विभिन्न देशों में सेवारत रह चुके हैं। आपने लगभग 9 वर्षों तक ब्रिटेन तथा फीजी में राजनयिक के रूप में कार्य करते हुए हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं विकास के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त की हैं। भारतीय राजनय एवं विदेश नीति के अधिकारी विद्वान और प्रवासी साहित्य के गम्भीर अध्येता के रूप में आपकी पहचान सुस्थापित है। हिंदी अनुवाद, निबंध, लेख, नाटक, कविता समीक्षा, ब्लॉग लेखन आदि क्षेत्रों में भी आपका उल्लेखनीय कार्य रहा है। अनिल शर्मा ने केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो, राजभाषा विभाग आदि संस्थाओं में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
‘मोर्चे पर', ‘नींद कहां है' और ‘धरती एक पुल' (संपादन - ब्रिटेन के कवियों का संकलन) आपके चर्चित कविता संग्रह हैं। इनके अतिरिक्त ‘प्रवासी लेखन : नयी जमीन, नया आसमान' प्रवासी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कृति है।