नामवर सिंह हिंदी के प्रतिष्ठित आलोचक हैं। आपका जन्म 28 जुलाई 1926 को जीयनपुर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।
![]()
आपने अधिकतर आलोचना, साक्षात्कार इत्यादि विधाओं में सृजन किया है। आपको साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त है।
आपने बीएचयू से हिंदी साहित्य में एम.ए और पीएच.डी की थी और बीएचयू, सागर एवं जोधपुर विश्वविद्यालय और जेएनयू में अध्यापन किया था।
नामवर सिंह ने हिंदी साहित्य में आलोचना को एक नया आयाम दिया।
'कहानी नयी कहानी, 'छायावाद', 'इतिहास और आलोचना', 'कविता के नये प्रतिमान', 'दूसरी परम्परा की खोज' और 'वाद विवाद संवाद' आपकी प्रमुख रचनाएं हैं। आपने हिंदी की दो पत्रिकाओं 'जनयुग और 'आलोचना का संपादन भी किया।
[भारत-दर्शन समाचार]