भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

ज़िन्दगी इतनी भी आसान नहीं | ग़ज़ल

ज़िन्दगी इतनी भी आसान नहीं | Ghazal by Rekha Rajvanshi

ज़िन्दगी इतनी भी आसान नहीं
कौन है जो कि परेशान नहीं

जिसके दामन में हों खुशियाँ-खुशियाँ
ऐसा मिलता कोई इंसान नहीं

लेके दिल में जो सकूँ रहते हैं,
उनको भी बख्शते तूफ़ान नहीं

बन के सूरज जो खिला करते हैं
रात के साए से अनजान नहीं

ग़म की स्याही उड़ेलते हैं जो
साफ़ उनके भी गिरेबान नहीं

किससे अब उनकी शिकायत करिये
दोस्त अपने हैं, वो हैवान नहीं

ज़िन्दगी इतनी भी आसान नहीं
कौन है जो कि परेशान नहीं

-रेखा राजवंशी, ऑस्ट्रेलिया

 

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।