सुख मिला :
उसे हम कह न सके।
दुख हुआ :
उसे हम सह न सके।
संस्पर्श बृहत् का उतरा सुरसरि-सा :
हम बह न सके ।
यों बीत गया सब : हम मरे नहीं, पर हाय कदाचित्
जीवित भी हम रह न सके।
- अज्ञेय
सुख मिला :
उसे हम कह न सके।
दुख हुआ :
उसे हम सह न सके।
संस्पर्श बृहत् का उतरा सुरसरि-सा :
हम बह न सके ।
यों बीत गया सब : हम मरे नहीं, पर हाय कदाचित्
जीवित भी हम रह न सके।
- अज्ञेय
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)