देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

विकसित करो हमारा अंतर | गीतांजलि

रचनाकार: रबीन्द्रनाथ टैगोर | Rabindranath Tagore
रेटिंग: 0/5 (0 मत)

विकसित करो हमारा अंतर
           अंतरतर हे !

 उज्ज्वल करो, करो निर्मल, कर दो सुन्दर हे !
जाग्रत करो, करो उद्यत, निर्भय कर दो हे !
मंगल करो, करो निरलस, निसंशय कर हे !
 
     विकसित करो हमारा अंतर
                   अंतरतर हे !

 युक्त करो हे सबसे मुझको, बाधामुक्त करो,
सकल कर्म में सौम्य शांतिमय अपने छंद भरो
चरण-कमल में इस चित को दो निस्पंदित कर हे !
नंदित करो, करो प्रभु नंदित, दो नंदित कर हे !
 
           विकसित करो हमारा अंतर
                        अंतरतर हे !

-रवीन्द्रनाथ टैगोर

#

साभार - गीतांजलि, भारती भाषा प्रकाशन (1979 संस्करण), दिल्ली
अनुवादक - हंसकुमार तिवारी

 Rabindranath Tagore Ki Geetanjli 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।