अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

उसे कुछ मिला, नहीं !

उसे कुछ मिला, नहीं !

कूड़े के ढेर से
कुछ चुनते हुए बच्चे को देख
एक चित्रकार ने
करूणामय चित्र बना डाला।

कवि ने
एक मार्मिक रचना
रच डाली।

एक कहानीकार ने
'उसी बच्चे' पर
कालजयी
कहानी कही।

जनता ने
प्रदर्शनी में चित्र,
मंच पर कविता,
और
पत्रिका में छपी
कहानी को ख़ूब सराहा।

पर उस बच्चे ने--
चित्र, कविता और कहानी से क्या पाया?

वो अब भी लगा है...
वहीं कूड़े के ढेर से कुछ खोजने में ।
उसे कुछ मिला, नहीं !!!

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।