अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

टेलीपैथी

टेलीपैथी | अलका सिन्हा की कविता | Hindi poem by Alka Sinha

ऐन उसी वक्त
मोबाइल पर
बज उठा तुम्हारा नंबर
जब मैं तुम्हें याद कर रही थी

तो क्या सोच रहे थे
तुम भी वही
महसूस कर रहे थे
तुम भी वैसा ही

दस्तक दी थी
या कि तुम्हारी व्यस्तता के बीच
मेरी भावतीव्रता ने
कह सकते हो जिसे
टेलीपैथी

कि कागज़-कलम छोड़
मचलकर
उँगलियों ने तुम्हारी
मिला दिया था मेरा नंबर
अनायास ही...

- अलका सिन्हा

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।