राष्ट्रभाषा के बिना आजादी बेकार है। - अवनींद्रकुमार विद्यालंकार

सबसे बड़ी चीज़ | बालकथा

रचनाकार: अकबर बीरबल के किस्से
रेटिंग: 0/5 (0 मत)

सबसे बड़ी चीज़ | बालकथा

एक दिन अकबर ने दरबार में सवाल किया, "दुनिया की सबसे बड़ी चीज़ क्या है?"

कुछ दरबारियों ने कहा, "हाथी", कुछ ने कहा, "पर्वत", और कुछ ने "सूरज" बताया।

बीरबल मुस्कुराए और बोले, "जहाँपनाह, दुनिया की सबसे बड़ी चीज़ इनसान की 'भूख' है!"

अकबर ने चौंककर पूछा, "वह कैसे?"

बीरबल बोले, "क्योंकि भूख इतनी बड़ी होती है कि इनसान अपना ईमान, धन-दौलत, रिश्ते-नाते सब कुछ भूल जाता है। भूख के आगे राजा-रंक सभी समान होते हैं!"

अकबर को बीरबल का उत्तर पसंद आया और उन्होंने बीरबल को इनाम दिया।

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।