भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

सामने आईने के जाओगे

सामने आईने के जाओगे | Ghazal by Dr Rana

सामने आईने के जाओगे?
इतनी हिम्मत कहां से लाओगे?

सख्त मुश्किल है सामना अपना
किस तरह खुद को मुंह दिखाओगे

है बहुत बेनियाज़ यह दुनिया
नाज़ किस-किस के तुम उठाओगे

ख़ार बोकर गुलों की ख्वाहिश क्यों
रंज देकर खुशी न पाओगे

ये बड़े लोग हैं बहुत छोटे
देख लोगे जब आज़माओगे

दूर भागोगे उतने ही इनसे
जितने इन के करीब जाओगे

उतना बेचैन तुमको कर देगा
दर्द को जिस क़दर दबाओगे

भूलना चाहते तो हो उनको
‘राणा' साहब न भूल पाओगे

- डॉ राणा प्रतापसिंह ‘राणा' गन्नौरी


ख़ार = कांटा

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।