राष्ट्रभाषा के बिना आजादी बेकार है। - अवनींद्रकुमार विद्यालंकार

फिर नये मौसम की | ग़ज़ल

फिर नये मौसम की - ग़ज़ल | Hindi Ghazal by Dr Bhawana Kunwar

फिर नये मौसम की हम बातें करें
साथ खुशियों, ग़म की हम बातें करें

जगमगाते थे दिए भी साथ में
फिर भला क्यूँ, तम की हम बातें करें

जो दिया, उसने, खुशी से लें उसे
फिर ना ज़्यादा, कम की हम बातें करें

जो खुशी में भी छलक जाएँ कभी
ऐसे चश्म-ए-नम की हम बातें करें

घाव देने का, ना हम,सोचें कभी
घाव पे,मरहम की हम बातें करें

गम के छाए,बादलों के बीच में
खुशनुमा,आलम की हम बातें करें

जो दुःखी हैं, उनकी भी सोचें जरा
बस ना, पेंच-ओ-ख़म की हम बातें करें

हो रही हो, बात गंगाजल की गर
साथ में, ज़म-ज़म की हम बातें करें

-डॉ० भावना कुँअर
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।