देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

मुर्गे जी महाराज

सुबह उठे कि दिये बाँग
मुर्गे जी महाराज
आप जगे औरों को जगाये
कर ऊंची आवाज।

फट-फट-फट फिर कुकररूँ कूँ
ज़ोरों से गोहराये
एक नहीं पर सब मुर्गे
अपनी आवाज उठायें।

बाँग दिये फिर चले ढूँढने
इधर-उधर अनाज
मुर्गी बच्चों की टोली में
मुर्गे जी महाराज।

-सुभाष मुनेश्वर, वैलिंगटन
 न्यूज़ीलैंड
 ई-मेल : smuneshwar@gmail.com

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।