देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

मुन्नी-मुन्नी ओढ़े चुन्नी

मुन्नी-मुन्नी ओढ़े चुन्नी
गुड़िया खूब सजाई।
किस गुड्डे के साथ हुई तय
इसकी आज सगाई?

मुन्नी-मुन्नी ओढ़े चुन्नी
कौन खुशी की बात है!
आज तुम्हारी गुड़िया प्यारी
की क्या चढ़ी बरात है?

मुन्नी-मुन्नी ओढ़े चुन्नी
गुड़िया गले लगाए
आँखों से यों आँसू ये क्यों
रह-रह बह-बह जाए!

मुन्नी-मुन्नी ओढ़े चुन्नी
क्यों ऐसा यह हाल है?
आज तुम्हारी गुड़िया प्यारी
जाती क्या ससुराल है!

-द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।