अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

मेरी कविता

मेरी कविता - कमला प्रसाद मिश्र की कविता | Poem by Kamla Prasad Mishra, Rashtra Kavi of Fiji

मैं अपनी कविता जब पढ़ता उर में उठने लगती पीड़ा
मेरे सुप्त हृदय को जैसे स्मृतियों ने है सहसा चीरा

उर में उठती एक वेदना
होने लगती सुप्त चेतना

फिर अतीत साकार प्रकट हो उर में करने लगता क्रीडा
मैं अपनी कविता जब पढ़ता उर में उठने लगती पीड़ा

मैं अपने में खो जाता हूँ
एक स्वप्न में सो जाता हूँ

मीरा दिखलायी देती है मुझको 'प्रेम-नदी के तीरा'
मैं अपनी कविता जब पढ़ता उर में उठने लगती पीड़ा ।

- कमला प्रसाद मिश्र [फीजी के राष्ट्रीय कवि]

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।