भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

मेरी बड़ाई | लघुकथा

मेरी बड़ाई - सुदर्शन की लघुकथा | Hindi short story by Sudershan

जिस दिन मैंने मोटरकार ख़रीदी, और उसमें बैठकर बाज़ार से गुज़रा, उस दिन मुझे ख्याल आया, "यह पैदल चलने वाले लोग बेहद छोटे हैं, और मैं बहुत बड़ा हूँ।"

और जब शाम को मैं और मेरी बड़ाई घर आए, तो हम दोनों खुश थे, और हमारे चेहरे सीढ़ियों के अँधेरे में चमकते थे।

और जब हम सोफ़े पर बैठ गए, तो मेरी छोटी बच्ची एक कुर्सी घसीटकर मेरे पास ले आई, और उसके ऊपर खड़ी होकर बोली-- "मैं तुमसे बड़ी हूँ। तुम मुझसे छोटे हो।"

और मेरे दिल में यह बात चुभी, और मैंने मुड़कर अपनी बड़ाई की तरफ़ देखा, मगर वह बिजली के प्रकाश में गायब हो चुकी थी।

-सुदर्शन

[झरोखे, हिन्द किताब्स लिमिटेड, 1947]

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।