देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

मैं नीर भरी दुःख की बदली | कविता

मैं नीर भरी दुःख की बदली,
स्पंदन में चिर निस्पंद बसा,
क्रंदन में आहत विश्व हँसा,
नयनो में दीपक से जलते,
पलकों में निर्झनी मचली !
मैं नीर भरी दुःख की बदली !

मेरा पग पग संगीत भरा,
श्वांसों में स्वप्न पराग झरा,
नभ के नव रंग बुनते दुकूल,
छाया में मलय बयार पली !
मैं नीर भरी दुःख की बदली !

मैं क्षितिज भृकुटी पर घिर धूमिल,
चिंता का भर बनी अविरल,
रज कण पर जल कण हो बरसी,
नव जीवन अंकुर बन निकली !
मैं नीर भरी दुःख की बदली !

पथ न मलिन करते आना
पद चिन्ह न दे जाते आना
सुधि मेरे आगम की जग में
सुख की सिहरन हो अंत खिली !
मैं नीर भरी दुःख की बदली !

विस्तृत नभ का कोई कोना
मेरा न कभी अपना होना
परिचय इतना इतिहास यही
उमटी कल थी मिट आज चली !
मैं नीर भरी दुःख की बदली !

- महादेवी वर्मा

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 2

R
Ravi shukla coolboy000943@gmail.com
30-Jun-2015 20:07
great poem
A
Asheesh semwal semwalaseesh5@gmail.com
12-Mar-2013 02:49
यह छायावाद का सबसे बड़ा जादू है कि अंतस के सारे दुःख निखर कर सामने आते हैं
मानों अपने ही दुःख इन कबिताओं से बयां हो रहे हों.

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।