हिंदी भाषा अपनी अनेक धाराओं के साथ प्रशस्त क्षेत्र में प्रखर गति से प्रकाशित हो रही है। - छविनाथ पांडेय।

मैडम की सीख

रचनाकार: डॉ रामनिवास मानव | Dr Ramniwas Manav
रेटिंग: 0/5 (0 मत)

मैडम की सीख | Hindi poem for Children

भारी-भरकम बस्ता लेकर,
मोनू चला स्कूल।
लेकिन कॉपी और पैन्सिल
घर पर आया भूल।

मैडम ने प्यार किया उसको,
फिर समझाया यूं-
'बिन हथियार युद्ध में जाना
होता है फिजूल।'

बात समझ में आई उसके,
गलती की कबूल।
दिया आश्वासन, होगी कभी
फिर न ऐसी भूल।

--डॉ रामनिवास मानव

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।