भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

कुछ कर न सका 

कुछ कर न सका | हिन्दी गीत

मैं जीवन में कुछ कर न सका 
जग में अंधियारा छाया था, 
मैं ज्वाला ले कर आया था, 
मैंने जलकर दी आयु बिता, पर जगती का तम हर न सका । 
मैं जीवन में कुछ कर न सका ! 

बीता अवसर क्या आएगा, 
मन जीवन-भर पछताएगा, 
मरना तो होगा ही मुझको, जब मरना था तब मर न सका । 
मैं जीवन में कुछ कर न सका !

-हरिवंशराय बच्चन 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।