भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

किसका नौकर कौन?

रचनाकार: अकबर बीरबल के किस्से
रेटिंग: 0/5 (0 मत)

किसका नौकर कौन | Kiska Naukar Kaun  - Akabar Birbal Story

बादशाह अकबर और उनके बीरबल जब कभी भी अकेले होते तो किसी न किसी बात पर चर्चा करते ही रहते। एक दिन बादशाह अकबर बैंगन की खूब तारीफ़ करने लगे। 

बीरबल भी बादशाह की हाँ में हाँ मिलाते गए।  वह खुद भी अपनी तरफ से भी बैंगन की तारीफ़ में कुछ न कुछ जोड़ देते।  

अचानक बादशाह अकबर के दिल में बीरबल की परीक्षा की सूझी। बादशाह बैंगन की बुराई करने लगे। चतुर बीरबल बादशाह की मंशा समझ गए। बीरबल फिर उनकी हाँ में हाँ मिलाने लगे।  बैंगन खाने से होने वाली हानियाँ गिनाने लगे, इससे कितनी शारीरिक बीमारियाँ हो जाती हैं, इत्यादि।

बीरबल की बात सुनकर बादशाह हैरान हो गए और बोले- “बीरबल! तुम्हारी इस बात का यकीन नहीं किया जा सकता। कभी तुम बैंगन की तारीफ करते हो और कभी बुराई। जब हमने इसकी तारीफ़ की तो तुमने भी इसकी तारीफ़ की और जब हमने इसकी बुराई की तो तुमने भी इसकी बुराई की। आखिर माजरा क्या है?"

बीरबल ठहरे हाजिरजवाब, झट से अपने लहजे में उत्तर दिया- “बादशाह सलामत! मैं आपका नौकर हूँ,  बैंगन का नहीं!”

[भारत-दर्शन संकलन]

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।