अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

किसी की आँख में आँसू | ग़ज़ल

किसी की आँख में आँसू - ग़ज़ल | Hindi Ghazal by Dr Bhawana Kunwar

किसी की आँख में आँसू, किसी की आँख में सपने
पराए हैं कहीं घर के, कहीं अनजान भी अपने

बिछाई राह में तुमने, भले शीतल हवाएँ हों
पड़े हैं अनगिनत छाले, लगें हैं पाँव भी थकने।

पड़ा जब दुःख भरा साया, कोई भी पास ना आया
हुआ जो नाम उनका तो, लगे दिन रात हैं जपने

तपी धरती पे चलने का, हुनर हमको बहुत है पर
चले जब आज छाया में, लगे हैं पाँव क्यूँ तपने

बनाया था जिन्हें हमने, क़लम की दी जिन्हें ताक़त
वही अब भूल बैठे हैं, लगे हैं आज जब छपने

अंधेरी रात में लेकर बड़े नाख़ून वो निकलें
डरी हिरणी सी काँपी थी, चली थी उनसे मैं बचने

-डॉ० भावना कुँअर
 सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।