अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

कसौटी

कसौटी | Hindi Poem by Preeta Vyas

वो मेरे लिए ला सकता है
फलक के चाँद-तारे
नहीं ला सकता तो
क्राइसिस के दिनों में
गैस का सिलेंडर।

वो ला सकता है मेरे लिए
हथेली पर उगा कर सरसों
नहीं ला सकता तो
एक अदद नियुक्ति पत्र।

वो कर सकता है मेरे लिए
रात को दिन, दिन को रात
नहीं कर सकता मगर
वक्त पर मुझे टेलीफोन।

जान दे सकता है मेरे लिए
नहीं दे सकता
तो एक सुलझा हुआ जीवन
वैसे कितनी ऊँची हैं
मेरे लिए
उसकी चाहतें
और कितनी घटिया है
मेरी कसौटी।

-प्रीता व्यास

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।