देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

कलयुग में गर होते राम

अच्छे युग में हुए थे राम
कलयुग में गर होते राम
बहुत कठिन हो जाते काम!
गर दशरथ बनवास सुनाते
जाते राम, ना जाने जाते
दशरथ वहीं ढेर हो जाते।
कलयुग में गर होते राम, बहुत कठिन हो जाते काम!

गर जाना ही बन पड़ जाता
लछमन साथ कभी ना जाता
राम अकेला ही रह जाता।
सीता साथ चली भी जाती
बन के दुख सहन ना पाती
लौट के महलों में आ जाती।
कलयुग में गर होते राम, बहुत कठिन हो जाते काम!

ना हनुमान कहीं भी मिलता
पग-पग पर रावण मिल जाते
क्षुब्ध बहुत हो जाते राम।
सब भाई गद्दी को लड़ते
आपस में महाभारत करते
होता जीना बहुत हराम।
कलयुग में गर होते राम, बहुत कठिन हो जाते काम!

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 1

R
Raj singh Paldheerendra5@gmail.com
22-Jan-2019 08:31
Gajab yrrrrrr

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।