अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

कबीर वाणी

कबीर वाणी - नरेंद्र शर्मा की रचना | Kabir Vani by Narendra Sharma

हिन्दुअन की हिन्दुआई देखी
तुरकन की तुरकाई !
सदियों रहे साथ, पर दोनों
पानी तेल सरीखे ;
हम दोनों को एक दूसरे के
दुर्गुन ही दीखे !

घर-घर नगर-नगर में हमने
निर्दय अगन जलाई !

हम दोनों के नाम अलग
पर काम एक से, भाई !
यहाँ नाम का धरम, फिरी है
जिसके नाम दुहाई !
देवपुरुष की दुष्कर हत्या
हमने कर दिखलाई !

- पं. नरेंद्र शर्मा [ 7-2-1948, बम्बई ]

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।