अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

हम भी काट रहे बनवास

हम भी काट रहे बनवास | गीत | दीवाली पर गीत | Hindi poetry by Rohit Kumar

हम भी काट रहे बनवास
जावेंगे अयोध्या नहीं आस

पडूं रावण पर कैसे मैं भारी
नहीं लक्ष्मण भी है मेरे पास

यहाँ रावण-विभीषण हैं साथ
करूं लँका का कैसे मैं नास

कौन फूँकेगा सोने की लँका
यहाँ है कहाँ हनुमन-सा दास

सीया बैठी है कितनी उदास
राम आवेंगे है उसको आस

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।