हिंदी उनकी राजनीति है
हिंदी इनका हथियार है
हिंदी कईयों का औज़ार है।
हिंदी उनके लिए भाषण है
हिंदी इनके लिए जलसा है
हिंदी कईयों का नारा है।
जरा गिनो तो
अनगनित
हिंदीवालों में से
कितनों को हिंदी से प्यार है?
जरा बताओ तो
यह कैसा अनुराग है?
- रोहित कुमार 'हैप्पी'
ई-मेल: editor@bharatdarshan.co.nz
प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0
टिप्पणी लिखें (Write a Comment)