देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

हिन्दी

अच्छी हिन्दी ! प्यारी हिन्दी !
हम तुझ पर बलिहारी ! हिन्दी !!

सुन्दर स्वच्छ सँवारी हिन्दी ।
सरल सुबोध सुधारी हिन्दी ।
हिन्दी की हितकारी हिन्दी ।
जीवन-ज्योति हमारी हिन्दी ।
अच्छी हिन्दी ! प्यारी हिन्दी !
हम तुझ पर बलिहारी हिन्दी !!

तुलसी सूर कबीर बनाये
भारतेन्दु तूने उपजाये,
महावीर तेरे मन भाये,
राष्ट्र-भाव-भूषण पहनाये ।
अच्छी हिन्दी ! प्यारी हिन्दी !
हम तुझ पर बलिहारी हिन्दी !!

महा मधुर है, मधु-सानी हैं,
नहीं सरलता में सानी है,
तू ही हमें देव-बानी है,
तू भाषाओं की रानी है।
अच्छी हिन्दी ! प्यारी हिन्दी !
हम तुझ पर बलिहारी हिन्दी !!

- गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'
[ सम्मेलन पत्रिका ]

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।