जो साहित्य केवल स्वप्नलोक की ओर ले जाये, वास्तविक जीवन को उपकृत करने में असमर्थ हो, वह नितांत महत्वहीन है। - (डॉ.) काशीप्रसाद जायसवाल।

हस्तलिपि से आरंभ हुई थी न्यूज़ीलैंड की हिंदी पत्रकारिता

हस्तलिपि से आरंभ हुई थी न्यूज़ीलैंड की हिंदी पत्रकारिता

Handwritten Hindi Reports in New Zealand

न्यूजीलैंड भारतीय पत्रकारिता में हिंदी प्रकाशन का अध्याय आंशिक रूप से ‘द इंडियन टाइम्स’ में 1992 में हस्तलिखित हिंदी रिर्पोटों के प्रकाशन से आरम्भ होता है, तथापि वास्तविक हिंदी प्रकाशन का श्रेय 'भारत-दर्शन' पत्रिका को जाता है चूंकि यही पत्रिका पूर्ण रूप से न्यूजीलैंड का पहला हिंदी प्रकाशन बना।

भारत-दर्शन पत्रिका आरंभ करने से पहले ‘रोहित कुमार’ ने ‘द इंडियन टाइम्स’ पत्र (जो कि अंग्रेजी में होता था) में रहते हुए उसमें ‘हस्तलिखित’ हिंदी पन्ने’ आरंभ किए थे। ‘द इंडियन टाइम्स’ पत्र का प्रकाशन व संपादन आफ़िफ शाह करते थे बाद में यह पत्र ‘कुंअर सिंह’ ने सँभाल लिया।

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।