जो साहित्य केवल स्वप्नलोक की ओर ले जाये, वास्तविक जीवन को उपकृत करने में असमर्थ हो, वह नितांत महत्वहीन है। - (डॉ.) काशीप्रसाद जायसवाल।

तेरी हैवानियत

तेरी हैवानियत | Hindi poem by Shradhanjali Hajgaybee-Beeharry

हैवानियत तेरी
भूखी थी इतनी
एक ही दम में
निगल ली
हरेक अच्छाई मेरी
मेरा स्नेह, मेरी ममता
मेरी कोमलता, मेरे स्वप्न
मेरा अक्स...

रोम रोम में बसा है
तेरे पुरुषत्व पर, तेरे नाज़ का हरेक निशान

दीवारों से टकरा कर
लौट जाता है
हरेक उलाहना
दर्द में,
नीरीह पड़ा है
विचारों के दलदल में
विभत्स चेहरा मेरा

नि:शब्द
मेरी चीख ने
चीर डाला है रक्त मांस मेरा
चिथड़े पड़े होंगे मेरे शरीर के
किसी कोने में

.. कि कोई आकर
अंतिम संस्कार तो कर दे
मेरा

लेकिन कैसे अभिव्यक्त कर दूँ?
जब पाषाण बना खड़ा है
अधिकार मेरा

मुक्ति मेरी..शायद कटघरे में खड़ी-खड़ी
दम तोड़ दे
और शायद वही अंत हो।

- श्रद्धांजलि हजगैबी-बिहारी
ईमेल : hajgaybeeanjali@gmail.com

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।