देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।

डॉ मानव के हाइकु 

देखे जो छवि
जड़ में चेतन की
वही तो कवि 

किस्त चुकाते
चुक गया जीवन
चुके न खाते 

दु:ख पाहुना
कुछ लेकर आया
देकर गया

घर में घर
आदमी में आदमी
फिर भी डर

-डॉ रामनिवास मानव

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।