अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

गले मुझको लगा लो | ग़ज़ल

गले मुझको लगा लो - भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की ग़ज़ल | Ghazal by Bharatendu Harishchandra

गले मुझको लगा लो ए दिलदार होली में
बुझे दिल की लगी भी तो ए यार होली में।

नहीं यह है गुलाले सुर्ख़ उड़ता हर जगह प्यारे
ये आशिक ही है उमड़ी आहें आतिशबार होली में।

गुलाबी गाल पर कुछ रंग मुझको भी जमाने दो
मनाने दो मुझे भी जानेमन त्योहार होली में।

है रंगत जाफ़रानी रुख़ अबीरी कुमकुम कुछ है,
बने हो ख़ुद ही होली तुम ए दिलदार होली में।

रसा गर जामे-मय ग़ैरों को देते हो तो मुझको भी
नशीली आँख दिखाकर करो सरशार होली में।

-भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।