विदेशी भाषा का किसी स्वतंत्र राष्ट्र के राजकाज और शिक्षा की भाषा होना सांस्कृतिक दासता है। - वाल्टर चेनिंग

गांव पर हाइकु

डॉ रामनिवास मानव के गांव पर हाइकु | Hindi Couplets by Dr Manav

डॉ. 'मानव' हाइकु, दोहा, बालकाव्य तथा लघुकथा विधाओं के सुपरिचित राष्ट्रीय हस्ताक्षर हैं तथा विभिन्न विधाओं में लेखन करते हैं। गांव पर लिखे उनके कुछ हाइकु यहाँ दिए जा रहे हैं:


दूध न पानी,
आज हर गांव की
यही कहानी

#

आज किसान
सबका अन्नदाता
है परेशान।

#

पीपल-नीम :
हैं गंवई--गांव के
सस्ते हकीम।

#

रामसिंगारु
करे काम न धंधा
चाहिए दारु।

-डॉ रामनिवास मानव

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।