भय ही पराधीनता है, निर्भयता ही स्वराज्य है। - प्रेमचंद।

फीजी कितना प्यारा है

फीजी कितना प्यारा है | A Hindi poem on Fiji by Subhashni Lata

प्रशांत महासागर से घिरा
चमचमाती सफ़ेद रेतों से भरा
फीजी द्वीप हमारा
देखो, कितना प्यारा है!
सर्वत्र छाई हरयाली ही हरयाली
फल-फूलों से भरी डाली-डाली
फसलों से लहराते गन्ने के खेतों में
गुणगुनाती मैना प्यारी है
लोग यहाँ के कितने प्यारे
कभी ‘बुला', कभी ‘राम-राम'
कह स्वागत करते
हिल-मिलकर एक दूजे का
साथ निभाते
हँसते-खेलते समय बिताते
बहुभाषीय और बहुसांस्कृति का
नारा लगाते
सच में यह!
स्वर्ग बड़ा निराला है
जन्म हुआ इस भूमि पर
अन्न यही का खाएं हम
खेले इसकी गोद में हम
अब वतन यही हमारा है
फीजी द्वीप हमारा
देखो, कितना प्यारा है।

--सुभाशनी लता कुमार

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।