अंग्रेजी के माया मोह से हमारा आत्मविश्वास ही नष्ट नहीं हुआ है, बल्कि हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान भी पददलित हुआ है। - लक्ष्मीनारायण सिंह 'सुधांशु'।

फ़ादर बुल्के तुम्हें प्रणाम

फ़ादर बुल्के तुम्हें प्रणाम | फादर बुल्के को समर्पित कविता

फ़ादर बुल्के तुम्हें प्रणाम!
जन्मे और पले योरुप में
पर तुमको प्रिय भारत धाम
फ़ादर बुल्के तुम्हें प्रणाम!

रही मातृभाषा योरुप की
बोली हिन्दी लगी ललाम
फ़ादर बुल्के तुम्हें प्रणाम!

ईसाई संस्कार लिए भी
पूज्य हुए तुमको श्रीराम
फ़ादर बुल्के तुम्हें प्रणाम!

तुलसी होते तुम्हें पगतरी
के हित देते अपना चाम
फ़ादर बुल्के तुम्हें प्रणाम!

सदा सहज श्रद्धा से लेगा
मेरा देश तुम्हारा नाम
फ़ादर बुल्के तुम्हें प्रणाम!

-हरिवंशराय बच्चन

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।